Lucknow University PGET 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी में PG कोर्सेज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आई है। University of Lucknow के Admission Office ने PGET-2026 यानी Postgraduate Entrance Test की Tentative Schedule जारी कर दी है। यह शेड्यूल 7 जुलाई 2026 को नोटिफाई किया गया और इसमें साफ बताया गया है कि किस Subject का Exam किस Date और किस Shift में होगा।

अगर आपने भी Lucknow University में Anthropology, Computer Science, English, Chemistry, Botany या फिर MBA, LLB जैसे Popular Courses के लिए Apply किया है, तो यह खबर आपके काम की है।
कब से शुरू होंगे Entrance Exams?
Schedule के मुताबिक PGET-2026 की शुरुआत 16 जुलाई 2026 से होगी और यह सिलसिला 22 जुलाई 2026 तक चलेगा। हर दिन Exams को दो Shifts में बांटा गया है – Morning Shift सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक और Evening Shift दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
16 जुलाई को Anthropology, Biotechnology, Computer Science, BPEd और Public Health (Community Medicine) जैसे Subjects की Morning Shift में Exam होगी, जबकि Evening में Applied Geology, B.Lib.I.Sc., Education, Biochemistry, M.Lib.I.Sc. और Public Health का Test लिया जाएगा।
17 जुलाई को English, Microbiology और Mathematics सुबह होंगे, वहीं Forensic Science, M.P.Ed. और Political Science शाम की Shift में कराए जाएंगे।
18 जुलाई को Botany और Economics Morning Shift में, जबकि Chemistry, Statistics और Medieval & Modern Indian History (MIH) Evening Shift में होंगे। इसके बाद 19 जुलाई को सिर्फ दो बड़े Courses की परीक्षा है – LL.B. सुबह और MBA/MTTM शाम को।
20 जुलाई को Geography और LLM Morning Shift में, जबकि Hospital Administration, Sociology और Zoology Evening Shift में Exam देंगे। वहीं 21 जुलाई को Hindi, Public Administration और Physics सुबह, तो Geology, Food Processing and Food Technology और Psychology शाम को होंगे।
Schedule का आखिरी दिन यानी 22 जुलाई सबसे बिजी रहने वाला है। इस दिन M.Ed. और MVA/MFA की Exam सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक चलेगी। इसके अलावा Applied Economics और Journalism and Mass Communication की Morning Shift 10:30 से 12 बजे तक होगी, जबकि Social Work और MCOM की परीक्षा Evening Shift में कराई जाएगी।
दो एग्जाम एक साथ? तुरंत करें ईमेल
Admission Office ने Students को एक जरूरी सलाह भी दी है। अगर किसी Candidate ने एक से ज्यादा Subjects में Apply किया है और उनकी Exam Date और Time आपस में टकरा रही है, तो उन्हें 10 जुलाई 2026 तक luadmission2026@gmail.com पर मेल करके इसकी जानकारी देनी होगी।
इन Courses का शेड्यूल अभी बाकी
University ने यह भी बताया कि Sanskrit, Urdu, Persian, Linguistics, Philosophy, Yoga, Data Science & Analytics, Artificial Intelligence, AI and Machine Learning, Cyber Security & Cyber Forensics, Home Science, Western History समेत कई अन्य Programmes की Admission Procedure बाद में अलग से Announce की जाएगी। ऐसे Students को University की Official Website पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
Read More Articles:
Lucknow University College Notice 2026: सभी कॉलेजों को मिला अल्टीमेटम, नहीं माना तो होगी सख्त कार्रवाई
Lucknow University BSc Admission 2026: 13 जुलाई से पहले पूरा करें ये जरूरी काम, वरना छूट जाए
Lucknow University Office Attendance Timings 2026: लेट आने वालों के लिए जारी हुआ नया आदेश
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
