Lucknow University Big Update 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 की शुरुआत 13 जुलाई 2026 से हो रही है, और इसके साथ ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में एंट्री को लेकर बड़े नियम लागू कर दिए हैं।

कुलानुशासक कार्यालय की ओर से 11 जुलाई 2026 को जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा गया है कि मुख्य परिसर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टूडेंट्स, टीचर्स और स्टाफ को कुछ खास नियमों का पालन करना होगा।
टीचर्स-स्टाफ के लिए भी नियम
विज्ञप्ति के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के सभी टीचर्स, अधिकारी और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी गाड़ी तय वाहन स्टैंड पर खड़ी करने के बाद ही कैंपस में एंट्री करें। यानी अब कोई भी अपनी गाड़ी सीधे क्लासरूम या डिपार्टमेंट तक नहीं ले जा सकेगा।
स्टूडेंट्स के लिए वाहन एंट्री पूरी तरह बैन
सबसे बड़ी बात यह है कि छात्र-छात्राओं की गाड़ी के साथ कैंपस में एंट्री पूरी तरह बैन कर दी गई है। स्टूडेंट्स को अपनी गाड़ियां तय वाहन स्टैंड नंबर 01 (परीक्षा विभाग के पीछे), विवेकानन्द गेट (गेट नंबर 03) और गेट नंबर 07 पर पार्क करनी होगी।
इसके बाद ही उन्हें पैदल एकेडमिक कैंपस में जाने की इजाजत मिलेगी। अगर कोई स्टूडेंट बिना अनुमति गाड़ी लेकर एंट्री गेट से घुसने की कोशिश करता है या कैंपस के अंदर वाहन के साथ घूमता पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार डंडात्मक और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विजिटर्स के लिए भी अलग एंट्री गेट
कैंपस आने वाले सभी विजिटर्स के लिए पैदल एंट्री सिर्फ गेट नंबर 01, गेट नंबर 02, विवेकानन्द गेट (गेट नंबर 03), गेट नंबर 04 और गेट नंबर 07 से ही होगी।
ग्रुप बनाकर घूमने पर भी रोक
नोटिस में यह भी कहा गया है कि स्टूडेंट्स कैंपस में अनावश्यक रूप से समूह बनाकर इधर-उधर न बैठें और न ही घूमें। साथ ही बाहरी छात्रों या व्यक्तियों की एंट्री कैंपस में पूरी तरह से निषिद्ध रहेगी। बिना किसी उचित कारण के कैंपस में घूमते पाए जाने वालों के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
ID कार्ड रोज साथ लाना जरूरी
स्टूडेंट्स को अब रोजाना अपना आईडेंटिटी कार्ड या स्टूडेंट होने की पुष्टि करने वाला डॉक्यूमेंट साथ लाना अनिवार्य होगा।
“No Vehicle Zone” बनाने की तैयारी में यूनिवर्सिटी
लखनऊ यूनिवर्सिटी प्रशासन एकेडमिक कैंपस को स्वच्छ और हरित परिसर बनाने के साथ-साथ इसे पूरी तरह “No Vehicle Zone” बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी फैमिली के सभी सदस्यों का सहयोग मांगा गया है।
हालांकि, दिव्यांग स्टूडेंट्स और उन टीचर्स, अधिकारियों व कर्मचारियों को छूट दी गई है, जिन्हें कुलानुशासक कार्यालय की ओर से वाहन पास जारी किए गए हैं। ऐसे लोगों को विवेकानन्द गेट से कैंपस में एंट्री मिलेगी।
हथियार लाने पर पूरी तरह पाबंदी
नोटिस में यह भी साफ किया गया है कि कैंपस में किसी भी तरह के आग्नेयास्त्र यानी हथियार, चाहे वैधानिक हों या अवैधानिक, लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे इन नियमों का पालन करें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
Read More Articles:
Lucknow University Students Big Update: PG Admission Last Date Extend, जानें नई Date
Lucknow University PhD Hostel 2026: सिर्फ इतने दिन बाकी, वरना छूट जाएगा हॉस्टल रूम
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
