Lucknow University PG Entrance Exam 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी (University of Lucknow) के Postgraduate यानी PG और PG Professional कोर्सेज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है।

यूनिवर्सिटी के Admission Office की तरफ से एक जरूरी Notice जारी की गई है, जिसमें Admit Card डाउनलोड करने को लेकर साफ जानकारी दी गई है। अगर आपने भी सेशन 2026-27 के लिए PG Entrance Exam का फॉर्म भरा है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है।
कब से डाउनलोड होगा Admit Card?
Office of the Admission, 2nd Floor, Maitri Bhawan की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, PG Entrance Exam का Admit Card 16 जुलाई 2026 से डाउनलोड किया जा सकता है। यानी अगर आपने अप्लाई किया है, तो अब वेट करने की जरूरत नहीं, सीधे यूनिवर्सिटी की Official Website पर जाकर अपना Admit Card निकाल सकते हैं।
Admit Card डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी पहले से मिली Login-ID और Password की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के Student Support Portal पर जाना होगा।
कब होगी Entrance Exam?
नोटिस में यह भी बताया गया है कि यह Entrance Exam 20 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। यानी स्टूडेंट्स के पास Admit Card डाउनलोड करने और Exam की तैयारी पूरी करने के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए देरी बिल्कुल न करें।
यूनिवर्सिटी ने खास तौर पर सभी अभ्यर्थियों को हिदायत दी है कि Admit Card पर लिखे सभी निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें, ताकि Exam के दिन किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
किन-किन कोर्सेज के लिए है यह Entrance Exam?
यह PG Entrance Exam कुल 17 अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें शामिल हैं:
Geography, Computer Science, Sociology, Hospital Administration, Zoology, Hindi, Physics, Public Administration, Food Processing and Food Technology, Geology, Psychology, Applied Economics, Journalism and Mass Communication, MVA/MFA, M.Ed., Social Work और M.Com.
यानी अगर आपने इनमें से किसी भी सब्जेक्ट के लिए फॉर्म भरा है, तो आपको यह Admit Card जरूर चेक करना चाहिए।
स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह
एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रो. अनित्य गौरव के हस्ताक्षर से जारी इस Notice में यूनिवर्सिटी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना Admit Card डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी डिटेल्स को अच्छी तरह वेरिफाई कर लें। किसी भी तरह की गलती या गड़बड़ी होने पर तुरंत यूनिवर्सिटी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
Read More Articles:
LU BVA/BFA Merit List 2026 Out: जारी हुआ ऑफिसियल नोटिस
Lucknow University BBA Merit List 2026 जारी: अभी चेक करें अपना Rank और Admission Status
Important Links
| Download Notice | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Official Website | Click Here |
